मां यमुना की आरती पूजन करने से यम का प्रभाव कम होता है- महापौर गणेश 

प्रयागराज। यमुना पुत्र पुरोहित कल्याण सेवा समिति के द्वारा कार्तिक मेला समापन के अवसर पर बारादरी बलुवा घाट पर दीपदान मां यमुना की विधि विधान के साथ पूजन अर्चन एवं भव्य आरती की गई।
इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि सनातन संस्कृति के अनुसार मां यमुना की पूजन अर्चन एवं महा आरती करने से मनुष्य अपने जीवन में यम काल का प्रभाव कम कर लेता है क्योंकि मां यमुना जी को अपने भाई यमराज के द्वारा दिया गया यह वरदान है इसलिए मनुष्य कार्तिक मास के महीने में जरूर एक बार मां यमुना का दर्शन और पूजन करें।

Related posts

Leave a Comment